हफ्तेभर में बनेगा पासपोर्ट, जरूरी हैं ये चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट के लिए महीनों का लंबा इंतजार जल्द ही पुरानी बात हो जाएगा। अगर आप तीन शर्तें पूरी करते हैं तो हफ्तेभर के अंदर ही आपका पासपोर्ट आपके हाथों में होगा।
इस बात की घोषणा खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी। स्वराज ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को बताया कि किस तरह मात्र तीन कागजात पूरे करके वो जल्द से जल्द अपना पासपोर्ट पा सकते हैं।
बता दें कि अभी तक पासपोर्ट बनवाने के लिए कम से कम दो महीने का समय लगता था। इसके अलावा आवेदक को एक लंबी प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता था। ऐसे में कई बार उन लोगों के सामने समस्या खड़ी हो जाती थी जिन्हें अचानक किसी काम से विदेश जाना पड़ जाए।
पासपोर्ट के लिए उठाएं ये तीन कदम
सुषमा स्वराज द्वारा ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड जरूरी कागजात हो गए हैं।
1. पहले कदम में स्वराज ने बताया कि यदि आप आवेदन के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड के साथ कोई आपराधिक रिकार्ड न होने का शपथ पत्र देते हैं तो आपको तुरंत पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा।
1. If you submit application with copies of Aadhar, Voter ID and PAN Card with an affidavit of no criminal case, we will issue the Passport.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) January 25, 2016
2. इस स्थिति में पासपोर्ट जारी करने के बाद पुलिस अपनी जांच पूरी करेगी।
2. The Police verification will be done later.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) January 25, 2016
3. पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए आप सबसे नजदीक की पांच तिथियों में से किसी एक तिथि का चुनाव पासपोर्ट कार्यालय पर अपाइटमेंट के लिए कर सकते हैं।
3. You can choose any appointment date from the earliest five available dates for Passport related services.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) January 25, 2016