कृषि मंत्री ने माना देश में सूखे का खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक सूखे की आशंका को नकार रही केंद्र सरकार अब देश के कुछ इलाकों में सूखा के संकट को स्वीकार करने लगी है। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी भारत में मानसून की स्थिति को लेकर सरकार खासतौर पर चिंतित है।
देश के इस हिस्से में कुछ इलाके सूखे की चपेट में आ सकते हैं। केंद्र सरकार ने आगामी चार जुलाई को राज्यों के खाद्य मंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसमें खासतौर पर जमाखोरों पर अंकुश और महंगाई से निपटने की तैयारियों पर चर्चा होगी।
गुजरात में देखने को मिल सकता है बड़ा असर
मंगलवार को महाराष्ट्र के किसानों के प्रतिनिधि भी कृषि मंत्री से मिले। उन्होंने सूखे के संकट को देखते हुए किसानों को पर्याप्त राहत मुहैया कराने की मांग की। अभी तक महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में मानसून 70-90 फीसदी कम रहा है।
सूखे की चुनौती से निपटने के कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह जल्द प्रधानमंत्री को अपनी विस्तृत योजना पेश करेंगे।