फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parrikar keeps vow enters multiplex after getting clean chit

शपथ पूरी कर इनोक्स गए गोवा के मुख्यमंत्री

Sat, 24 Nov 2012 09:32 PM IST
पणजी/एजेंसी
पणजी/एजेंसी Updated Sat, 24 Nov 2012 09:32 PM IST
विज्ञापन
parrikar keeps vow enters multiplex after getting clean chit

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने सात वर्षों के बाद यहां के इनोक्स मल्टीप्लेक्स में प्रवेश किया। उन्होंने शपथ ले रखी थी कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर जब तक सीबीआई उन्हें क्लीनचिट नहीं दे देती तब तक वे इसके अंदर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


पार्रिकर ने पिछले मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान इस इमारत के निर्माण की मंजूरी दी थी जिसमें मल्टीप्लेक्स चलाने के लिए इनोक्स को किराए पर दिया गया था। यह मल्टीप्लेक्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) का सहभागी है। लेकिन सत्ता जाने के बाद उन्हें इस परियोजना में धन के दुरुपयोग के आरोपों का सामना करना पड़ा। जिस पर उन्होंने कहा था कि जब तक वे पाक-साफ साबित नहीं हो जाते तब तक वे इस बिल्डिंग में कदम नहीं रखेंगे।
विज्ञापन


यद्यपि पार्रिकर ने कहा कि ऐसी कोई शपथ नहीं ली थी पर मैने फैसला किया था कि जब तक मुझे क्लीन चिट नहीं मिल जाती तब तक मैं इनोक्स के अंदर नहीं जाऊंगा। पिछले साल सीबीआई ने कहा था कि उनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता। पार्रिकर ने शुक्रवार को यहां कोंकणी फिल्म दिगन्त देखी। यहां चल रहे आईएफएफआई में प्रदर्शित होने वाली यह एकमात्र कोंकणी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed