फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parnaik said plan is ready give answer pakistan

पाकिस्तान को जवाब देने की योजना तैयार: परनाइक

Wed, 16 Jan 2013 12:28 AM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Wed, 16 Jan 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
parnaik said plan is ready give answer pakistan

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे पाकिस्तान को उसकी घिनौनी करतूत का जवाब देने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान को माकूल वक्त पर सही स्थान पर जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


पाक को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है। वह विश्व को भी अपने झूठ से लगातार गुमराह कर रहा है। इस बीच, सोमवार की फ्लैग मीटिंग के बाद से मंगलवार तक पाकिस्तान ने एलओसी पर पांच बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


पाक सेना ने फ्लैग मीटिंग के 15 मिनट बाद ही जम्मू-कश्मीर के उड़ी, मेंढर और झंगड़ सेक्टर में हल्की फायरिंग की। इसके बाद मंगलवार को मेंढर और नांगटीकरी में फायरिंग की गई। हालांकि भारत की ओर से जवाबी फायरिंग नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल परनाइक ने कहा कि अब सीजफायर के किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेना ने जवाबी कार्रवाई के लिए योजना तैयार कर ली है। जवानों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास कई विकल्प हैं। लेकिन हम गुस्से या जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगे।

परनाइक ने एलओसी पर बंकर बनाने के पाक के आरोपों को नकारते हुए कहा कि पाक ने ही पक्के बंकर तैयार किए हैं और भारत ने फेब्रीकेटेड बंकर ही बनाए हैं। उन्होंने बताया कि फ्लैग मीटिंग में भी 8 जनवरी की मेंढर में बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई और पाक सेना से शहीद हेमराज का सिर वापस देने की भी मांग की गई, लेकिन पाक ने इस घटना में अपने सैनिकों का हाथ होने से साफ इनकार कर दिया।


पिछले साल 100 से अधिक सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। फ्लैग मीटिंग में भी पाक ने केवल एक राग अलापा और उसके बाहर कोई भी बात करने से इनकार दिया। पाक को सबूत भी दिखाए गए। इसके भी सबूत बताए कि पाक सेना ने सीमा के इस पार घुसकर पिछले कुछ महीने से पुंछ में एलओसी में भारतीय चौकियों के बीच बंकर लगाए हैं। लेकिन पाक ने इन सबूतों को नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed