फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Murli Deora former union minister dies of cancer in Mumbai

देवड़ा के निधन के कारण संसद की कार्यवाही स्थगित

Mon, 24 Nov 2014 11:30 AM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
Murli Deora former union minister dies of cancer in Mumbai

सोमवार से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के निधन के कारण स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने के खिलाफ जहां सपा, बसपा, जदयू और वाम दल एक हो गए हैं, वहीं एकजुट विपक्ष ने काला धन, महंगाई और छत्तीसगढ़ में नसबंदी के दौरान हुई महिलाओं की मौत के मामले में सरकार को घेरने का फैसला किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से सपा और तृणमूल ने दूरी बरत कर तो कांग्रेस ने महज संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज कर अपने कड़े तेवर दिखा दिए हैं। शीत सत्र में 24 नवंबर से 23 दिसंबर तक कुल 22 बैठकें होंगी। इनमें से चार दिन गैरसरकारी कामकाज के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार शीत सत्र के दौरान अपने आर्थिक एजेंडे को बढ़ाने की रणनीति के तहत बीमा, वस्तु एवं सेवा कर, कोयला अध्यादेश और टेक्सटाइल राष्ट्रीयकरण विधेयक को कानूनी जामा पहनाना चाहती है।

बीमा बिल के खिलाफ एकजुट हुए पांच दल

Murli Deora former union minister dies of cancer in Mumbai

सरकार ने आर्थिक एजेंडे से जुड़े विधेयकों के साथ करीब 39 विधेयकों को संसद में पेश और पारित कराने के लिए चिह्नित किया है। दरअसल विपक्ष ने सरकार की आर्थिक एजेंडे की गाड़ी को आगे बढ़ाने की योजना पर ही पलीता लगाने की रणनीति बनाई है।

आर्थिक सुधारों की रफ्तार थामने के लिए जहां सपा, बसपा, जदयू और वाम दल एकजुट हो गए हैं, वहीं अन्य मुद्दों पर कांग्रेस भी इन दलों के साथ खड़ा हो गई है।

तृणमूल कांग्रेस ने जहां सारदा चिट फंड घोटाला मामले में अपने सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में पहले ही संसद परिसर में धरना देने की घोषणा की है, वहीं कांग्रेस ने पहले ही दिन नसबंदी के दौरान हुई महिलाओं की मौत का मामला उठाने देने की मांग की है।

पीएम को शांतिपूर्ण सत्र की उम्मीद

Murli Deora former union minister dies of cancer in Mumbai

विपक्ष के तीखे तेवरों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन सत्र के शांतिपूर्ण होने की उम्मीद जाहिर की है। सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने आए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीता बजट सत्र कामकाज की दृष्टि से बेहतर गुजरा था। उन्हें उम्मीद है कि शीत सत्र में भी ऐसा ही होगा। उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सरकार को इन मुद्दों पर चर्चा से कोई ऐतराज नहीं है।

श्रद्घांजलि के बाद दिन भर के लिए स्थगित होगी लोकसभा
सोमवार को लोकसभा में पांच नए सदस्यों को शपथ दिलाए जाने के बाद अपने दो वर्तमान सदस्यों को श्रद्धांजलि देकर सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो जाएगी। शपथ लेने वालों में दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के बेटी प्रीतम मुंडे, सपा के तेज प्रताप सिंह शामिल होंगे जबकि तृणमूल कांग्रेस के कपिल कृष्ण ठाकुर और हेमेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed