फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parliament stalled on black money and conversion

धर्म परिवर्तन और काले धन पर घिरी सरकार

Mon, 22 Dec 2014 01:10 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
parliament stalled on black money and conversion

धर्म परिवर्तन और काले धन के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने केंद्र सरकार से काले धन की वापसी पर जवाब मांगा है। राज्यसभा में धर्मांतरण के मुद्दे पर गतिरोध बना हुआ है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के धर्मांतरण के मुद्दे पर हाल ही में दिए गए बयान के बाद विपक्ष और आक्रामक हो गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धर्मांतरण के मसले पर जवाब देने की मांग कर रहा है। आरएसएस मुखिया मोहन भागवत ने शनिवार को कोलकाता में एक सम्मेलन में कहा कि था कि हिंदू किसी का धर्म परिवर्तन नहीं करते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि जवानों की जवानी खत्म होने तक हिंदू राष्ट्र का निर्माण कर लिया जाएगा। राज्यसभा में विपक्ष में भागवत के बयान पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। वहीं, केंद्र में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण संसद को बाधित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता परिवार का जंतरमंतर पर प्रदर्शन

parliament stalled on black money and conversion

कांग्रेस नेता मधुसूदन मि‌स्‍त्री ने कहा है कि भाजपा भ्रष्टाचार और काले धन के मुद्दे पर सत्ता में आई और अब हिंदुत्व के मुद्दे को उठा रही है। सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

वहीं, केंद्र सरकार के विरोध में भाजपा विरोधी गैर कांग्रेसी दलों का जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुलायम सिंह ने संसद में काले धन का मुद्दा उठाकर मामले को एक बार भी ताजा करने का प्रयास किया है।

आज के प्रदर्शन में जनता परिवार के सभी छह दल शामिल हैं। प्रदर्शन के जरिए जनता परिवार दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने के मूड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed