फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parliament mourns ik gujral's death, both houses adjourned

संसद में गुजराल को श्रद्घांजलि, कार्यवाही स्थगित

Mon, 03 Dec 2012 01:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Dec 2012 01:15 PM IST
विज्ञापन
parliament mourns ik gujral's death, both houses adjourned
पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल को श्रद्घांजलि देने के बाद आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन


गुजराल का निधन 30 नवंबर को गुडगांव में हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। 

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने गुजराल के निधन पर शोक संदेश पढ़ा। इसके बाद सदस्यों ने दिवंगत नेता के सम्मान में कुछ समय के लिए मौन रखा। 


मीरा कुमार ने आज ही के दिन 28 साल पूर्व हुई भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि भी व्यक्त की।  


राज्य सभा में सभापति हामिद अंसारी ने गुजराल के निधन पर शोक संदेश पढा व सदस्यों ने दिवंगत नेता के सम्मान में कुछ समय के लिए मौन रख। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

विज्ञापन


भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों  को राज्य सभा में भी श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed