{"_id":"1cceea9da98cab6ea1b5f49fbe483c8b","slug":"parliament-may-start-from-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर से शुरू हो सकता है संसद सत्र","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिसंबर से शुरू हो सकता है संसद सत्र
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Nov 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर महीने के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है। हालांकि इसकी अवधि थोड़े ही दिनों की रहेगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों पर कैबिनेट कमेटी की सोमवार को सत्र की तिथियों और संबंधित मामलों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
सत्र के लिए 5 से 22 दिसंबर तक का प्रस्ताव दिया गया है। आमतौर पर शीतकालीन सत्र एक महीने तक चलता है लेकिन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली और मिजोरम में हो रहे विधानसभाओं चुनाव के चलते इसकी अवधि में कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन
इन पांचों राज्यों में मतदान प्रक्रिया 4 दिसंबर को पूरी कर ली जाएगी और मतगणना 8 दिसंबर को होगी। संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ और उनके सहयोगी मंत्री राजीव शुक्ला के भी बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है।