फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Parliament House also shining like Rashtrapati Bhavan.

राष्ट्रपति भवन की तरह ही संसद भवन भी चमकेगा

Thu, 11 Sep 2014 09:25 PM IST
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, नई दिल्ली
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Sep 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
Parliament House also shining like Rashtrapati Bhavan.

राष्ट्रपति भवन की तरह संसद और संसदीय सौध को चमकाने के लिए मोदी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बृहस्पतिवार को शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के साथ बैठक कर संसद भवन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

नायडू ने सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संसद के सौंदर्यीकरण के लिए राष्ट्रपति भवन की साफ-सफाई और रखरखाव के उनके तरीकों की समीक्षा कर जरूरत के मुताबिक संसद भवन परिसर में भी उसे लागू करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सीपीडब्ल्यूडी के कामकाज पर चिंता जाहिर करते नायडू ने विभाग के अधिकारियों को संसद और संसदीय सौध में चल रहे सभी निर्माण कार्य अक्टूबर 2015 तक पूरा करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार ने शुरू की तैयारी

Parliament House also shining like Rashtrapati Bhavan.

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीपीडब्ल्यूडी को कार्य 31 अगस्त 2014 तक पूरा करना था। लेकिन अब तक केवल 70 फीसदी कार्य ही पूरा हो सका है।

बैठक में संसद के रखरखाव पर निगरानी के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया। समिति में शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लोकसभा के महासचिव, संयुक्त सचिव और सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सदस्य होंगे।

समिति प्रत्येक छह माह पर और संसद सत्र शुरू होेने के पहले भवन के रखरखाव, सुविधाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने संसद की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पूर्व गृह सचिव और भाजपा सांसद आरके सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है जो तीन माह में अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed