{"_id":"333570ec-790f-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"parliament-budget-session-to-be-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद का बजट सत्र हो सकता है हंगामेदार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संसद का बजट सत्र हो सकता है हंगामेदार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 21 Feb 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के लिए विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हमला बोलने की पूरी तैयारी कर ली है और तीन महीने तक चलने वाले इस सत्र के काफी हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील समेत कई मुद्दों पर भाजपा ही नहीं बल्कि लेफ्ट और अन्य विपक्षी पार्टियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए कमर कस ली है। इसके अलावा भ्रष्टाचार, महंगाई और ट्रेड यूनियनों के साथ अन्य आर्थिक मुद्दों पर टकराव की स्थिति के बाद सरकार पर हमले होने तय हैं।
विज्ञापन
विपक्षी पार्टियां संसद में महिलाओं की सुरक्षा, एलओसी पर भारतीय सैनिकों की हत्या, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और रेल किराए में बढ़ोत्तरी को भी मुद्दा बनाने की तैयारी में हैं। तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा देना और कृषि कर्ज माफी घोटाले पर भी गरमा-गरम बहस हो सकती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी। 26 फरवरी को रेल बजट के पेश किए जाने की संभावना है और अगले दिन आर्थिक सर्वे को पटल पर रखा जाएगा। वित्त मंत्री पी चिदंबरम 28 फरवरी को आम बजट पेश करेंगे।