{"_id":"fdbef46e-8625-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"parliament-adjourned-on-farmers-debt-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की कर्ज माफी पर लोकसभा में हंगामा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किसानों की कर्ज माफी पर लोकसभा में हंगामा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Mar 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की कर्ज माफी योजना मुद्दे पर विपक्षी दल के सांसदों ने बुधवार को लोकसभा में भारी हंगामा किया। हंगामे के चलते बुधवार को संसद को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आज लोकसभा का प्रश्नकाल सत्र शुरू होते ही मुख्य विपक्षी दल भाजपा, सपा और माकपा के सांसद शोर शराबा करने लगे।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ सांसद मुरली मनोहर जोशी और गोपीनाथ मुंडे सीट से खड़े होकर कैग रिपोर्ट में गड़बड़ी के बारे में बोलने लगे। वे जोर-शोर से इस मुद्दे की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
माकपा के वासुदेव आचार्य ने भी यह मामला उठाया। सपा के ब्रजभूषण शरण सिंह सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसद सदन के आसन के सामने आकर नारे बाजी करने के लगे।
लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बार-बार अनुरोध के बावजूद वे शांत नहीं हुए। इसके बाद स्पीकर ने दिन में 12 बजे तक के लिए लोकसभा को स्थगित कर दी। विपक्ष के हंगामे की चलते लगातार तीसरे दिन प्रश्नकाल में ही सदन को स्थिगित करना पड़ा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2008 में किसानों की कर्ज माफी के ऑडिट में सीएजी ने भारी गड़बड़ियों का खुलासा किया है। सीएजी की रिपोर्ट में किसानों को कर्ज माफी में दिए गए 52 हजार करोड़ रुपये में भारी गड़बड़ियों की बात कही गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक कर्ज के सही हकदारों की ठीक से पहचान नहीं की गई और जिन्हें यह फायदा नहीं मिलनी चाहिए था, उनको भी पैसे दिए गए। ऐसा करने में कई नियमों का उल्लंघन किया गया।