फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nehru suit were washing in Paris

‘धुलाई के लिए पेरिस जाते थे नेहरू के सूट’

Sun, 19 Jul 2015 11:17 AM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
Nehru suit were washing in Paris

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। इस बार उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


शनिवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को ‘सूट बूट की सरकार’ कहने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सूट धुलाई के लिए पेरिस भेजे जाते थे।
विज्ञापन


निरंजन ज्योति ने मोदी सरकार को सूझबूझ वाली सरकार बताया और कहा कि पंडित नेहरू से लेकर अब तक कांग्रेस की सूटकेस सरकारें रही हैं।

'राहुल गांधी को आज फुटपाथों पर नहीं जाना पड़ता'

Nehru suit were washing in Paris

दिल्ली में चुनाव से पहले ‘रामजादों की सरकार चाहिए या ***जादों की’ बयान देकर सुर्खियों में आईं निरंजन ज्योति ने कटाक्ष किया कि यदि सत्ता में रहते कांग्रेस गरीबों की परवाह करती तो राहुल गांधी को आज फुटपाथों पर नहीं जाना पड़ता।

सांसद ने राजद नेता लालू यादव द्वारा जातियों की जनगणना का मसला उठाए जाने को चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि लालू को सत्ता में रहते हुए जातियों के भले का ख्याल नहीं आया, तो अब बिहार विधानसभा चुनाव के समय वह इस मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed