फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parents donot send their children to school due to teachers love affair

स्कूल में चली इश्क की पाठशाला, बच्चों ने मुंह मोड़ा

Fri, 26 Oct 2012 12:05 PM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2012 12:05 PM IST
विज्ञापन
parents donot send their children to school due to teachers love affair

बेसिक शिक्षा के एक स्कूल में शिक्षक पढ़ाने के बजाय इश्क में लगे हुए हैं। चौंकिये मत, यह सही है। ऐसा जवां ब्लॉक की बरौली न्याय पंचायत के एक मजरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में हो रहा है। शादीशुदा शिक्षामित्रों की हरकत से जहां शिक्षा समिति ने उनके सेवा समाप्ति की कार्रवाई को लिख दिया है। वहीं, विद्यालय के माहौल को देखते हुए अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है। हालत यह है कि स्कूल में जहां पहले करीब 100 छात्र पढ़ते थे, वहीं अब वहां करीब 30 छात्र ही रह गए हैं।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में करीब चार साल पहले शिक्षामित्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन थोड़े ही दिन बाद शिक्षामित्र रामकुमार और सोनाक्षी (परिवर्तित नाम) ने बच्चों को पढ़ाने के बजाय इश्क लड़ाना शुरू कर दिया। कई बार उनको ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में भी पकड़ा। बाद में जब ग्रामीणों ने उन पर अंकुश लगाना शुरू किया तो रामकुमार, सोनाक्षी को लेकर कहीं चला गया। इसकी रिपोर्ट सोनाक्षी के पति ने रामकुमार के खिलाफ दर्ज करा दी।
विज्ञापन


बाद में दोनों मिल गए और दुबारा से स्कूल में पढ़ाने लगे, लेकिन उनकी हरकतें चालू रहीं। इस पर शिक्षा समिति ने कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। सूत्रों की मानें तो जांच टीम ने भी आरोपों की पुष्टि कर दी है। अब बीएसए ने डीएम के पास फाइल भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम ने आरोपों को सही पाया था, इसके लिए फाइल डीएम के पास भेज दी है। शिक्षामित्रों की सेवा समाप्ति जैसी कार्रवाई करने का अधिकारी डीएम के पास ही होता है।
- डॉ. एमपी सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed