फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   parallel sgpc 'attack' on country's integrity: sukhbir badal

'देश की अखंडता पर हमला है अलग HSGPC'

Sat, 26 Jul 2014 05:21 PM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
parallel sgpc 'attack' on country's integrity: sukhbir badal

अलग हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीपीसी) के गठन पर बढ़ते विवाद के बीच पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने शुक्रवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। उन्होंने हरियाणा सरकार के अलग एसजीपीसी के गठन के फैसले को देश की अखंडता पर हमला करार दिया।

विज्ञापन


अकाली दल के नेता ने कहा कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जो देश की राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाएगा। यह देश की एकता पर हमला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भारत सरकार के अधिकारों को चुनौती है। उन्होंने भारतीय संविधान के हर शब्द और हर अनुच्छेद का उल्लंघन किया है। वे लोग कुछ ऐसा कर रहे हैं जो इस देश के इतिहास के लिए अकल्पनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बादल का मैदान पर उतरकर संघर्ष का ऐलान

parallel sgpc 'attack' on country's integrity: sukhbir badal

सुखबीर का यह बयान केंद्र के निर्देशों को दरकिनार कर समानांतर एसजीपीसी के गठन के हरियाणा सरकार के फैसले के चलते आया है।

अकाली दल सूत्रों का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस मसले पर मैदान पर उतरकर संघर्ष करने का ऐलान किया है और संभवत: इस लड़ाई के लिए वह अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

पंजाब सरकार का कहना है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) देश के सभी अहम सिख गुरुद्वारों का प्रबंधन करती है। इसे 1925 के केंद्रीय गुरुद्वारा एक्ट के गठित किया गया था और हरियाणा को अलग से एसजीपीसी बनाने का कोई कानूनी हक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed