फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   paracetamol syrup sample failed in test

पैरासिटामॉल दवा का सैंपल जांच में फेल, लगी रोक

Thu, 25 Jun 2015 08:15 AM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
paracetamol syrup sample failed in test

अमरोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लिए गए बच्चों को बुखार में दिए जाने वाले पैरासिटामॉल सीरप का सैंपल प्रयोगशाला की जांच में फेल हो गया है।

विज्ञापन


इससे सरकारी दवाएं भी जांच के घेरे में आ गई हैं। उधर, दवा का सैंपल फेल होने से उसके वितरण पर रोक लगा दी गई है। साथ ही संबंधित कंपनी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार ने 28 अप्रैल 2015 को अमरोहा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चों को बुखार में दिए जाने वाले पैरासिटामॉल सीरप का सैंपल लिया था और दवा के कई सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माता कंपनी को नोटिस जारी

paracetamol syrup sample failed in test

दो माह बाद अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आई है। जांच में सैंपल फेल आया है। बोतल की सील भी लीक मिली है। साठ एमएल की शीशी में मात्रा भी कम मिली है। इसके अलावा सीरप की गुणवत्ता भी मानकों पर खरी नहीं उतरी है। औषधि विभाग को रिपोर्ट मिल गई है। दवा के वितरण पर रोक लगा दी गई है। साथ ही संबंधित कंपनी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।

'प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में पैरासिटामॉल सीरप का सैंपल फेल आया है। अस्पताल में इसके वितरण पर रोक लगाई जा रही है। संबंधित विभाग को इस संबंध में सूचित किया जा रहा है। साथ ही निर्माता कंपनी को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।'
- पीयूष कुमार, औषधि निरीक्षक

'औषधि निरीक्षक द्वारा भेजी गई प्रयोगशाला की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पैरासिटामॉल के वितरण पर रोक लगा दी गई है। निर्माता कंपनी को भी नियमानुसार नोटिस देकर अगली कार्रवाई की जाएगी।'
- डॉ. एसके जैन, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed