फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pappu yadav was burst out on modi

लोकसभा में किसने सुनाई मोदी को खरी-खरी?

Sat, 07 Jun 2014 07:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
pappu yadav was burst out on modi

नई लोकसभा में परोक्ष टीका टिप्पणी और हमले की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। स्पीकर के चुनाव के बाद जब विभिन्न दलों के नेता अपनी बात रख रहे थे, तब राजद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने परोक्ष हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना।

विज्ञापन


अपनी बारी आने पर यादव ने स्पीकर सुमित्रा महाजन को बधाई दी। इसके बाद कहा कि पहली लोकसभा में महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मानने वाले लोग इस सदन में आए थे, लेकिन इस बार मोदी की विचारधारा मानने वाले सांसदों की तादाद ज्यादा है।
विज्ञापन


दरअसल इससे पहले प्रधानमंत्री ने पहली और 16वीं लोकसभा में समानता का जिक्र करते हुए कहा था कि पहली लोकसभा में जाहिर तौर पर सभी सांसद पहली बार चुन कर आए थे। इसके 6 दशक बाद 16वीं लोकसभा में 315 सांसद पहली बार चुन कर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे किया मोदी पर हमला

pappu yadav was burst out on modi

स्पीकर को बधाई देने के क्रम में जब यादव की बारी आई तो उन्होंने पीएम पर परोक्ष हमला करने में संकोच नहीं किया। पीएम के भाषण का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली लोकसभा और वर्तमान लोकसभा में समानता की बात कही है।

यह सच है कि इस लोकसभा में ऐसे सदस्यों की संख्या काफी है जो पहली बार चुन कर आए हैं। मगर पहली लोकसभा और वर्तमान लोकसभा में एक बड़ा अंतर भी है।

पहली लोकसभा में जहां गांधी और अंबेडकर की विचारधारा से जुड़े लोग सदन में पहुंचे थे, वहीं वर्तमान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा मानने वालों की संख्या ज्यादा  है। यादव के इस कथन पर सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed