फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   paper mill will shifted to amethi to ratnagiri

राहुल को झटका, फूड पार्क के बाद छिनी पेपर मिल

Thu, 10 Dec 2015 04:44 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
paper mill will shifted to amethi to ratnagiri

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को केन्द्र की एनडीए सरकार से एक और झटका मिलता दिख रहा है। उनके लोकसभा क्षेत्र अमेठी से फूड पार्क छिनने के बाद अब 3650 करोड़ की पेपर मिल का प्रस्ताव भी रद हो सकता है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राहुल के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में स्थापित होने वाली पेपर मिल को भाजपा शासित महाराष्ट्र के रत्नागिरी में लगाया जा सकता है। 3650 करोड़ के इस प्रस्ताव पर केन्द्रीय कैबिनेट जल्द ही फैसला ले सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते ने बताया कि हमने इस संबंध में वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा है और इस संबंध में अन्य मंत्रालयों से भी राय मांगी है। एक बार हमें उनके विचार मिलते हैं तो फिर इसका प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अमेठी से मेगा फूड पार्क का प्रस्ताव हो चुका है रद

paper mill will shifted to amethi to ratnagiri

बता दें कि पूर्व में इस प्लांट को अमेठी के जगदीशपुर में लगाया जाना था, लेकिन शिवसेना कोटे से कैबिनेट मंत्री अनंत गीते के इसे महाराष्ट्र में लगाए जाने की मांग के बाद अब रत्नागिरी का चुनाव किया गया है। बताया जा रहा है कि एक बार निर्णय होने के बाद तेजी से इस प्लांट पर काम किया जाएगा, जिससे लगभग 900 लोगों को इससे रोजगार मिल सके।

यह प्रस्ताव उस समय आया है जब कुछ दिन पहले ही सरकार ने अमेठी में बनने वाले मेगा फूड पार्क की योजना रद कर दी थी। इसको लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी ने संसद में मोदी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कम करने का आरोप भी लगाया था।
 
उस समय सरकार ने यह तर्क देकर अपना बचाव किया था कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने यूपीए सरकार के दौरान ही 2013 में फूड पार्क के लिए गैस सप्लाई करने से हाथ खड़े कर दिए थे। बता दें कि यूपीए सरकार के दौरान अमेठी के विकास के लिए कई प्रस्तावों पर मुहर लगी थी लेकिन आज तक उनमें से एक भी धरातल पर नहीं उतर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed