फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   paper comes out from examination room just after starting exam

परीक्षा शुरू होते ही केंद्र से बाहर आ गया पेपर

Thu, 03 Mar 2016 03:22 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
paper comes out from examination room just after starting exam

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दावे आधी परीक्षाएं होने से पहले ही दम तोड़ गए हैं। जिले में आए दिन परीक्षार्थी तो नकल करते हुए पकडे़ ही जा रहे हैं, परीक्षा शुरू होने के साथ ही पेपर केंद्र से बाहर आ रहा है। नकल माफिया नकल न होने पर परीक्षा केंद्रों पर उत्पात रहे हैं।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ हुई थीं। तब से अब तक आधी परीक्षाएं भी नहीं हुई हैं और नकल माफिया प्रशासन और शिक्षाधिकारियों पर हावी हैं। परीक्षा शुरू होने के साथ ही पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर मिल रहा है। बुधवार को शेरगढ़ के पैगांव रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर रसायन विज्ञान की परीक्षा शुरू होने के साथ ही पेपर केंद्र से बाहर आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने पेपर की फोटो मोबाइल से क्लिक की और प्रश्नों के उत्तर ढूंढकर केंद्र के अंदर पहुंचाए। नकल न कराने पर कक्ष निरीक्षकों के साथ मारपीट की जा रही है। मंगलवार को तो नकल माफियाओं ने एसडीएम गोवर्धन की गाड़ी पर पथराव कर दिया था। फर्जी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नकल के लिए रुपये न देने पर केंद्र संचालकों द्वारा परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से रोकने की शिकायत मिल रही हैं। मामले में केंद्र संचालकों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज हुई हैं। प्रशासन और शिक्षा अधिकारियों की हीलाहवाली से नकल माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

रसायन विज्ञान में किसी ने नहीं की नकल

paper comes out from examination room just after starting exam

बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान द्वितीय विषय की परीक्षा हुई। इसमें किसी भी उड़नदस्ता और शिक्षाधिकारी को कोई छात्र नकल करते हुए नहीं मिला। पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत विषय की परीक्षा संपन्न हुई।

मांट के इरौली जुनारदार के परीक्षा केंद्र पर नकल करने को लेकर छात्र आपस में भिड़ गए। इसी परीक्षा केंद्र पर रसायन विज्ञान प्रथम परीक्षा में प्रबंधक द्वारा परीक्षार्थियों से मारपीट की चर्चा चल रही थी। गुरुवार को जीव विज्ञान की परीक्षा में प्रशासन की भी नकल रोकने के लिए परीक्षा होगी।

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

सीबीएसई की परीक्षाओं के तहत बुधवार को 10वीं की परीक्षा हुई। विज्ञान का पेपर होने के चलते परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थी टेंशन में दिखाई दिए। परीक्षा समाप्त होने के बाद उनके चेहरे खिले हुए दिख रहे थे। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। गुरुवार को 12वीं की बिजनेस स्टडी की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed