फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Panther attacked in ramnagar, three injured

देखें वीडियो कैसे काबू में आया तेंदुआ

Fri, 16 Jan 2015 05:17 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
Panther attacked in ramnagar, three injured

महाराजगंज के रामनगर के टोला थवई में गुरुवार सुबह खेत में छिपे तेंदुए ने हमला कर तीन लोग को जख्मी कर दिया। हमले के बाद तेंदुआ एक व्यक्ति के घर में घुस गया। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


कई राउंड फायरिंग और बकरी के बच्चे को सामने रखने पर करीब नौ घंटे बाद ही बेकाबू तेंदुआ पकड़ में आ सका। वन कर्मियों ने तेंदुए को ले जाकर करियहवा जंगल में छोड़ दिया। गौरतलब है कि नौतनवां क्षेत्र के रामनगर का थवई टोला जंगल से सटा है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब सात बजे रामजतन शौच के लिए निकले ही थे कि गांव से बाहर पहुंचते ही खेत में छिपे तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। बचाव में जब उन्होंने हाथ आगे बढ़ाए तो वो तेंदुए के पंजे की चपेट में आ गए। उसी समय रामानंद व शिवशंकर आगे बढ़े तो उन पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। इसी बीच शोर सुनकर लोगों की भीड़ वहां जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बचने के लिए एक घर में घुस गया तेंदुआ

Panther attacked in ramnagar, three injured

अपने सामने भीड़ देख तेंदुआ खुद को बचाने के लिए सूर्यमन पासवान के बरामदे में घुस गया। गांववालों के ईंट पत्थर फेंकने के बाद भी तेंदुआ नहीं भागा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस कमरे में अमित व आशीष थे तेंदुआ उसे पैर मारकर खोलने का प्रयास कर रहा था।

करीब एक घंटे बाद तेंदुआ वहां से सामने गाय की ओर बढ़ा, लेकिन छलांग लगाकर दीपक पासवान के बरामदे में चला गया। तभी रेंजर बीके पाठक, लक्ष्मीपुर के रेंजर यशवंत अपनी टीम व जाल के साथ पहुंच गए।

टीम ने कई राउंड फायरिंग भी की लेकिन वह बाहर नहीं निकला। शाम करीब चार बजे जाल लगा कर एक बकरी के बच्चे को रखा गया। टीम ने फिर फायरिंग शुरू की जिसके बाद तेंदुआ बाहर निकला तो जाल में फंस गया। उसे करियहवा के जंगल में छोड़ा गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed