इराक हिंसा से बचा, रास्ते में बीमारी से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में खराब हालात के चलते एक 19 वर्षीय भारतीय युवक सुरक्षित देश में वापसी आ रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक पंजाब के गुरुदासपुर जिले के जीवननांगल गांव का रहने वाला था।
इराक गए भारतीय वहां चल रहे खूनी संघर्ष में मौत से बचने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं लेकिन इस युवक को क्या पता कि मौत उसका पीछा कर रही है और उसे जीवित अपने घर नहीं पहुंचने देगी।
युवक का परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य होने से परिवार अब बेसहारा नजर आ रहा है।
इराक से लौटने के रास्ते हुई मौत
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार इराक में कई महीनों से खराब हालात को देखते हुए पंजाब के युवक शमशेर सिंह अन्य भारतीयों के साथ स्वदेश लौटने की तैयारी में था कि अचानक 22 जून को तबियत खराब हो गई।
इसके बाद उन्हें दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन शमशेर वहां ठीक नहीं हो सका।
श्ामशेर के पिता ने मीडिया को बताया कि उनका बेटे की मौत इराक से भारत आने के रास्ते हुई है। उनका कहना था कि इराक में बाजार बंद होने से शमशेर को दवा नहीं मिली जो इराक के खराब हालात के ही परिणाम हैं।