{"_id":"638f1cb0e67498756add1e75ae427df3","slug":"panic-struck-by-earthquake-in-bihar-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भूकंप के झटके ने मचाई दहशत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिहार: भूकंप के झटके ने मचाई दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 19 Dec 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
बिहार सहित नेपाल के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार की रात नौ बजकर दो मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 थी। अब तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर बताया जा रहा है।
दरभंगा, बेतिया, सहरसा पूर्णिया जैसे सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ राजधानी पटना और नालंदा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए।