फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   panchayat special punishment to Accused of attempted rape.

पंचायत का अजब फैसला, रेप के आरोपी को बनाया मुर्गा

Wed, 15 Jul 2015 01:02 AM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
panchayat special punishment to Accused of attempted rape.

मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी को पंचायत में मुर्गा बनाया गया।

विज्ञापन


पंचायत के इस फरमान की क्षेत्र में काफी चर्चा रही। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी न होने की बात कहते हुए कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आठ जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने माता-पिता को खेत पर खाना देने जा रही थी। उसी समय दूसरी बिरादरी के युवक ने किशोरी को खेत में खींचकर जबरदस्ती की।

शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों के आने पर युवक वहां से भाग गया। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था आरोपी

panchayat special punishment to Accused of attempted rape.

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। इधर, सोमवार को आरोपी के पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए पंचायत बुलाई। लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया।

गांव के पंचों ने अपना फरमान सुनाया, जिसके बाद आरोपी भरी पंचायत में मुर्गा बना। बताते हैं कि इस दौरान काफी भीड़ थी। किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।

भगतपुर के थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि गांव में पंचायत बैठने और आरोपी को मुर्गा बनाने की जानकारी नहीं मिली। इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed