फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Panchayat imposed restrictions on the girls jeans-Mobile.

पंचायत ने लड़कियों के जींस-मोबाइल पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 20 Dec 2014 12:38 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
Panchayat imposed restrictions on the girls jeans-Mobile.

उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद अब बिहार की पंचायत ने लड़कियों को लेकर तुगलकी फरमान सुनाया है।

विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज जिले की एक ग्रामीण पंचायत ने तालिबानी फरमान सुनते हुए लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दलील दी गई है कि लड़कियों को भटकने से रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

जिले के हथुआ ब्लाक में सिंह पंचायत में इस प्रकार का आदेश दिए जाने के मामले की पुष्टि करते हुए हथुआ ब्लाक विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह फैसला पंचायत की बैठक में लिया गया जहां मुखिया कृष्णा चौधरी और सरपंच विनय कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे।

विज्ञापन

जींस-मोबाइल पर लगाया प्रतिबंध

Panchayat imposed restrictions on the girls jeans-Mobile.

बीडीओ ने कहा कि पंचायत के फैसले के अनुसार प्रतिबंध आपसी सहमति से लगाया गया है। इसके लिए कोई दबाव नहीं है।

मुखिया कृष्णा चौधरी ने कहा कि जींस, ट्राउजर पहनना और मोबाइल फोन रखने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे गलत मानसिक और शारीरिक प्रभाव पड़ते हैं, साथ ही इससे लड़कियों के भटकने का खतरा भी ज्यादा रहता है।

यह प्रतिबंध नए साल एक जनवरी प्रभावी होगा। इस संबंध में सभी परिवारों और अभिभावकों से जींस न खरीदने का आग्रह किया गया है। इसके लिए कोई दबाव या सजा का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed