फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   panchayat give warning to sisters nude parade

यूपी: चचेरी बहनों को निर्वस्त्र घुमाने की दी धमकी

Tue, 01 Sep 2015 08:55 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
panchayat give warning to sisters nude parade

खेकड़ा क्षेत्र की पंचायत के फरमान का मामला अभी शांत नहीं हुआ। सोमवार को एक और तुगलकी फरमान ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो चचेरी बहनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोप लगाया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के कुछ युवकों ने उन्हें गांव की बहू बनाकर रखने का फरमान सुनाया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्हें निर्वस्त्र करके सड़कों पर घुमाने की भी धमकी दी। आरोपियों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित दोनों बहने अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह एसपी दफ्तर पर पहुंची। बताया कि 28 अगस्त को वे पड़ोस के सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गईं थीं। इस दौरान पड़ोस के तीन-चार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की। इसकी पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवकों ने दोबारा उनके साथ छेड़छाड़

panchayat give warning to sisters nude parade

सोमवार सुबह वे दोनों गली से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवकों ने दोबारा उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। बाद में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ इकट्ठे होकर पंचायत करके उन्हें फरमान सुनाया कि उन्हें गांव की बहू बनाकर रखेंगे।

गांव की सड़कों पर निर्वस्त्र करके घुमाने की भी धमकी दी और घर से निकाल दिया। इससे परिवार में दहशत है। उन्होंने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे में एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मामला मामूली मारपीट का है। गांव में किसी तरह का फरमान नहीं सुनाया गया है।

युवतियों द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। उधर, ग्राम प्रधान राकेश देवी के पति जगवीर चौधरी का कहना है कि गांव में कोई पंचायत नहीं हुई हैं, फरमान का तो सवाल ही नहीं है। यह गांव को बदनाम करने की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed