फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   panchayat decrees Girls Do not use mobile phones

पंचायत का तुगलकी फरमान, लड़कियां न करें मोबाइल फोन का इस्तेमाल

Mon, 03 Dec 2012 10:53 PM IST
किशनगंज/एजेंसी
किशनगंज/एजेंसी Updated Mon, 03 Dec 2012 10:53 PM IST
विज्ञापन
panchayat decrees Girls Do not use mobile phones
बिहार की एक पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र वाले सुंदरवाड़ी पंचायत ने यह फैसला कई विवाहित महिलाओं का अपने पुरुष मित्रों के साथ भागने की घटनाओं के बाद सुनाया है। अगर लड़कियां मोबाइल फोन का प्रयोग करती पाई गईं, तो उन पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इस नियम को लागू करने के लिए सामाजिक सलाहकार समिति का गठन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


ब्लॉक विकास अधिकारी संजय कुमार ने मामले की जानकारी दी। पंचायत की मुखिया शमीमा खातून से इस संबंध में बात नहीं हो सकी। संजय कुमार और कूचाधाम स्टेशन हाउस अधिकारी चितरंजन ठाकुर ने कहा कि हमने वहां पर कई लोगों से बात की, लेकिन कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। हालांकि जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हाल ही में राजस्थान के दौसा और उत्तर प्रदेश में भी पंचायतों ने कुछ इसी तरह का फरमान सुनाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed