फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   panchayat ban mobile for youth

युवक-युवतियों के मोबाइल रखने पर बैन

Fri, 04 Jul 2014 01:05 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
panchayat ban mobile for youth

यूपी में बिजनौर के एक गांव में दस दिन के अंदर दो प्रेमी युगलों के फरार हो जाने से ग्रामीणों में हलचल मची है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बुधवार रात पंचायत बुलाई।

विज्ञापन


पंचायत में गांव की युवतियों के मोबाइल रखने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही फरमान सुनाया कि रात आठ बजे के बाद चार या इससे अधिक युवकों के एक साथ घूमने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पूर्व एक युवती अपने सजातीय प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। गांव वाले उनको ढूंढने का प्रयास कर ही रहे थे कि मंगलवार को गांव की एक और युवती अपने ही गांव के प्रेमी संग फरार हो गई। दोनों युगलों को बरामद करने के लिए बुधवार को ग्रामीण एसओ से भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने मुनादी कराकर सुनाया फरमान

panchayat ban mobile for youth

इस संबंध में बुधवार शाम गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में फरार प्रेमी युगलों के परिजनों सहित हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में कहा गया कि इस तरह की घटनाओं के पीछे मोबाइल की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

पंचायत में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि मोबाइल पर बात करके ही युवक-युवतियां इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। पंचायत में गांव के स्कूलों में पढ़ने वाले युवक-युवतियों के मोबाइल रखने, रात आठ बजे के बाद चार या इससे अधिक युवकों के एक साथ घूमने पर प्रतिबंध लगाने व सभी दुकानें नौ बजे तक बंद करने की फैसला सुनाया गया। जंगल में कोई युवती अकेली नहीं जाएगी।

यह भी फरमान सुनाया गया कि कोई ग्रामीण को खुलेआम शराब पीते, बेचते या जुआ खेलते हुए पकड़ा गया तो उसे पुलिस को सौंपा जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह गांव में मुनादी कराकर सभी निर्णय सुनाए गए। ग्राम प्रधान पति डॉ. प्रवीण सिंह का कहना है कि माहौल सुधारने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। वहीं, एसओ प्रवीण सोलंकी ने ऐसी किसी पंचायत के आयोजन से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed