फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistani spy ijaz's brother is photographer in british high commisson

ब्रिटिश हाईकमीशन में फोटोग्राफर है इजाज का भाई

Sat, 05 Dec 2015 09:30 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
Pakistani spy ijaz's brother is photographer in british high commisson

देश के दुश्मन इजाज की असलियत रिमांड में पूछताछ के दौरान अब खुलकर सामने आ रही है। खुद को गरीब और हालात का मारा बताने वाले इस आईएसआई एजेंट पाकिस्तान की नौकरशाही में काफी गहरी पैठ है। इजाज का भाई फहद पाकिस्तान स्थित ब्रिटिश हाईकमीशन में फोटोग्राफर की नौकरी करता है।

विज्ञापन


इजाज और उसके परिवार केपाकिस्तान के सत्ताधारियों और नामचीन हस्तियों के साथ करीब संबंध हैं। जो उनके पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करते हैं। नामचीन हस्तियों के साथ इजाज के भाई के फेसबुक पर फोटो इसका खुलासा भी करते हैं। मेरठ छावनी में गिरफ्तार किए गए मूलत: तरामड़ी चौक इरफानाबाद इस्लामाबाद पाकिस्तान निवासी पाक जासूस मोहम्मद इजाज उर्फ मोहम्मद कलाम कई बिंदुओं पर खुफिया एजेंसियों को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन


लेकिन साइबर जाल में फंसने के बाद उससे जुड़ी सच्चाई सामने आती जा रही हैं। उसके झूठ के पुलिंदे से अलग हकीकत यह है कि इजाज न तो गरीब है और न ही आईएसआई ने उसके हालात का कोई फायदा उठाया है। पाक जासूस का परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध है और सभी भाई कामयाब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ब्लैक डे 13-09-2015'

Pakistani spy ijaz's brother is photographer in british high commisson

खुफिया एजेंसियों के अनुसार इजाज का छोटा भाई फहद उर्फ किंग ग्राफर पाकिस्तान स्थित ब्रिटिश हाईकमीशन में फोटोग्राफर है। किंग ग्राफर नाम से फेसबुक पर फहद की आईडी भी है। जिस पर ब्रिटिश हाईकमीशन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खींची गई फोटो अपलोड हैं।

जिसमें वह पाक की पूर्व विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी, पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के अलावा पाकिस्तान के सैन्य अफसर और पाक राजदूत समेत कई नामचीन हस्तियों के साथ मौजूद है। पाक जासूस के पारिवारिक रिश्ते पाकिस्तान में नामचीन घरानों तक हैं।

यह बात इसी से साबित होती है कि मोहम्मद इजाज के तीनों भाईयों की शादी में मशहूर गजल गायक अताउल्ला खां ने भी शिरकत की थी। जिसकी फोटो फहद ने फेसबुक पर अपडेट की थी। फहद ने अपनी फेसबुक आईडी पर 14 सितंबर 2015 को एक फोटो अपलोड किया था।

इसका शीर्षक था ‘ब्लैक डे 13-09-2015’। फहद के फेसबुक पर मिली इस फोटो का मतलब जानने के लिए खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी जांच में जुटे हैं। मोहम्मद इजाज सिर्फ एक जासूस नहीं है, बल्कि वह आईएसआई का एक वरिष्ठ अधिकारी है। पाक जासूस के भाई के पाक ब्रिटिश हाईकमीशन से लिंक सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां और जानकारियां जुटाने में जुट गई।

विशेष मिशन के तहत आया भारत

Pakistani spy ijaz's brother is photographer in british high commisson

इतना ही नहीं पाक सत्ताधारियों और नौकरशाही से भी इजाज के संबंध की जांच की जा रही है। पाक जासूस मोहम्मद इजाज का छोटा भाई फहद उर्फ किंग की पाकिस्तान ब्रिटिश हाईकमीशन ही नहीं पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार, पूर्व क्रिकेट शाहिद अफरीदी और गजल गायकों से पारिवारिक संबंध सामने आए हैं।

पाक ब्रिटिश हाईकमीशन में भी फहद के कई बड़े अधिकारियों के अलावा पाकिस्तान फौज के आला अधिकारियों से संपर्क हैं। ऐसे में खुफिया एजेंसियां अब यह मानने को तैयार नहीं है कि मोहम्मद इजाज गरीब था और वह पैसों के लिए आईएसआई के संपर्क में आया। इतना ही नहीं साधारण नजर आने वाला इजाज दरअसल बेहद शातिर है और उससे किसी भी बात को उगलवाना आसान काम नहीं है।

माना जा रहा है कि मोहम्मद इजाज एक विशेष मिशन के तहत भारत आया। आईएसआई एसपी सलीम और सुभानी ने विशेष तौर पर मोहम्मद इजाज को इस्लामाबाद में ट्रेनिंग दी। खुफिया एजेंसियां इस्लामाबाद में हुई मोहम्मद इजाज की ट्रेनिंग की फोटो मिलने के बाद चौकन्नी हो गई हैं। जिनमें मोहम्मद रस्सी पर चलते हुए और पानी के अंदर ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि किसी भी परिस्थिति में फंसने पर इजाज खुद को बचा पाने में सक्षम है।

शादी करने के फैसले से नाराज थी आईएसआई

Pakistani spy ijaz's brother is photographer in british high commisson

इतना ही नहीं पूछताछ में यह भी सामने आया कि खुद को दसवीं फेल बताने वाला मोहम्मद इजाज दरअसल पाकिस्तान में उच्चस्तरीय शिक्षा हासिल की है। इस सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी है।

इजाज के शादी करने के फैसले और फिर शादी करने से आईएसआई नाराज थी। इसके बाद आईएसआई ने न सिर्फ इजाज को आर्थिक मदद देना कम कर दिया था, बल्कि उस पर ज्यादा से ज्यादा सूचना भेजने का दबाव बनाया जा रहा था।

आईएसआई के सूचना देने के दबाव बनाने के कारण ही बीते कुछ दिनों में इजाज और आईएसआई के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ गया था। जिसके कारण गिरफ्तारी से पहले कुछ दिनों में इजाज ने आईएसआई को दो दर्जन बार फोन किया। बार-बार पाकिस्तान में हो रही कॉल से सतर्क हुई खुफिया एजेंसी ने उसे रडार पर ले लिया और आखिरकार वह कानूनी शिकंजे में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed