फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistani spy Ejaz had met two Army officers.

सेना के दो अफसरों से मिला था पाक जासूस एजाज

Tue, 01 Dec 2015 06:13 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 06:13 AM IST
विज्ञापन
Pakistani spy Ejaz had met two Army officers.

पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद एजाज उर्फ कलाम बीस नवंबर को फोटो एलबम दिखाने के बहाने कैंट के प्रोफेशनल फोटोग्राफर मोहम्मद आसिफ के साथ सेना के दो अफसरों से भी मिला था।

विज्ञापन


उसने उन्हीं अफसरों के यहां बैठकर एलबम की खामियां दूर कीं और निकल आया।  खुफिया एजेंसी को पूछताछ में यह जानकारी आसिफ ने दी है।

कैंट क्षेत्र के फोटोग्राफर आसिफ से एजाज ने दोस्ती कर ली थी। आसिफ ने खुफिया एजेंसी को बताया कि छह महीने पहले साइकिल से उसके पास एजाज आया था। उसने उससे काम दिलाने की गुजारिश की थी तब से वह टच में था।
विज्ञापन


19 नवंबर को उसके पास सेना के एक अधिकारी ने एलबम बनाने के लिए फोन किया था। लेडीज मीट की एलबम बननी थी। उसने एजाज से सुबह ग्यारह बजे फोन पर बात की तो उसने बनाने के लिए तत्काल हामी भर दी आसिफ को घर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग की पूछताछ में जानकारी

Pakistani spy Ejaz had met two Army officers.

आसिफ ने एजाज के घर जाकर एलबम बनाने को दी उसी वक्त एक अन्य अफसर ने भी एलबम बनाने का आर्डर दिया। दोनों एलबम तैयार कर शाम करीब 5.30 बजे उसने एलबम आसिफ को दी। आसिफ यह एलबम लेकर सैन्य इलाके में अधिकारी को दिखाने पहुंच गया।

अधिकारी ने एलबम में कुछ खामियां बताते हुए कहा कि बनाने वाले को उनके पास ही बुला लाओ। 20 नवंबर को वह वह कार में बैठाकर एजाज को अधिकारी के पास ले गया। सेना अधिकारी के ऑफिस में बैठकर एजाज ने उनकी एलबम की खामियां पल भर में दूर कर दीं।

यहां से आसिफ उसे लेकर दूसरे अफसर के पास पहुंच गए। वहां भी एजाज ने एलबम की खामियां दूर करके अधिकारी को संतुष्ट कर दिया। एजाज सैन्य इलाके में अपना लैपटॉप लेकर गया था।

पेन ड्राइव लगाते ही उड़ गया डाटा

Pakistani spy Ejaz had met two Army officers.

सैन्य इलाके से निकलने के बाद आसिफ एजाज को सदर बाजार स्थित अपनी दुकान पर ले आया। इसके बाद आसिफ ने एजाज को वीडियो मिक्सिंग करने का एक काम और देने को कहा तो उसने हां कर दी। आफिस सेना के कार्यक्रम की पेन ड्राइव लेकर खुद की एजाज के साथ उसके घर चला गया।

एजाज ने जैसे ही उसकी पेन ड्राइव अपने कंप्यूटर में लगाया डाटा अचानक गायब हो गया। आसिफ का कहना है कि डाटा गायब होने के बाद वह परेशान हो गया। उसने एजाज से किसी तरह भी डाटा रिकवर करने को कहा।

एजाज के प्रयास के बाद भी डाटा रिकवर नहीं हो पाया। परेशान होकर 6.30 बजे वह एजाज के कमरे से चला आया। वह भी उसी के साथ डाटा रिकवर कराने के लिए घर से चला आया। इसके बाद उसने रात करीब साढ़े दस बजे उसने आसिफ को फोन किया तो उसका मोबाइल ही नहीं मिला। 21 नवंबर की सुबह उसने एजाज की पत्नी को फोन किया तो वह भड़क गई। कहने लगी आप ही तो उसके पति को लेकर गए थे।

आसमा की नाराजगी देखकर वह उसके कमरे पर पहुंचा तो उसने खरी-खोटी सुना दी। मकान मालकिन ने बीच में आकर किसी तरह से आसमा को शांत किया। अगले दिन आसमा ने ही बताया कि उनकी पेन ड्राइव फोटोग्राफर के पास एजाज ने रख दी है। वह उस फोटोग्राफर से अपनी पेन ड्राइव उठा लाया। उसी फोटोग्राफर ने उसका कुछ डाटा रिकवर कर लिया है। इससे ज्यादा एजाज से उसकी मुलाकात नहीं है। आसिफ से कई खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed