पाक PM ने की मोदी से ये खास गुजारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई के साथ कुछ संदेश भी भेजे हैं।
इस संदेश में कहा गया है कि मोदी बतौर प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत पाकिस्तान से करें तो दोनों देशों के रिश्ते की दशा और दिशा बदल सकती है।
उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक अगर मोदी जापान, बांग्लादेश या अमेरिका की बजाए पहले पाकिस्तान जाते हैं तो न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में सकारात्मक संदेश जाएगा।
मोदी को भेजा पाक आने का संदेश
इन संदेशों के आदान प्रदान की प्रक्रिया से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मोदी ने शरीफ के संदेश की प्रतिक्रिया में किसी तरह का संकेत नहीं दिया है। लेकिन शरीफ ने गुजारिश की है कि मोदी पहले पाक यात्रा की जमीन तैयार करते हैं तो उनकी तरफ से कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
पाकिस्तान ने अपने संदेश में कहा है कि इस यात्रा के लिए उनकी ओर से किसी तरह की कोई शर्त नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में एक बड़ा तबका है जो मोदी के संघ का स्वयंसेवक होने के चलते नए संबंधों की संभावनाओं पर संदेह कर रहा है।
पाकिस्तान चाहता है कि सबसे पहले विश्वास के माहौल में बातचीत की शुरुआत हो।
दूसरों बड़े मुद्दों पर होगी बातचीत
सूत्रों के मुताबिक संदेशवाहक ने मोदी से कहा है कि कश्मीर और सियाचिन जैसे जटिल मुद्दों को छोड़ वीजा नियमों में ढील देने और श्रद्धालु यात्रियों को सुविधा देने जैसे जनहित से जुड़े कदम उठाए जाएं तो वहां के विभिन्न पक्षों को भरोसा दिलाने में शरीफ को सुविधा होगी।
शरीफ ने संदेश में कहा है कि दोनों प्रधानमंत्री मिल जाएं तो देश के परस्पर विरोधी लॉबी को निष्क्रिय कर विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए जा सकते हैं।