{"_id":"35f05977fa17e620314ea8a7d4246e9a","slug":"pakistani-officer-was-leaked-the-laden-s-information-for-america-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISI के भेदिए की वजह से मारा गया था लादेन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ISI के भेदिए की वजह से मारा गया था लादेन
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Tue, 12 May 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका को अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन के ठिकाने की जानकारी एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ने दी थी। आतंकी ओसामा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में कैदी के रूप में एबटाबाद में रह रहा था।
विज्ञापन
अमेरिकी खोजी पत्रकार एवं लेखक सेमूर एम हर्ष का हवाला देते हुए डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ने अगस्त 2010 में इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास में सीआईए प्रमुख के तत्कालीन कार्यालय जोनाथन बैंक से संपर्क करके ओसामा के ठिकाने की जानकारी देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
साथ ही इसके बदले में वाशिंगटन की ओर से ओसामा के सिर पर रखा गया 2.5 करोड़ डॉलर इनाम देने की मांग की थी।’ हर्ष ने बताया कि ओसामा की जानकारी देने वाला खुफिया अधिकारी एक सैन्यकर्मी था, जो अब वाशिंगटन में रहकर सीआईए के सलाहकार के रूप में काम कर रहा है।
विज्ञापन
हालांकि उनके बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। मालूम हो कि अमेरिकी नेवी सील ने 2011 में ओसामा को मार गिराया था।