फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistani girls lesbian marriage in uk

एक-दूजे की हुईं दो पाकिस्तानी लड़कियां

Mon, 27 May 2013 11:48 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
pakistani girls lesbian marriage in uk

पाकिस्तान से ब्रिटेन पढ़ने आईं दो स्टूडेंट्स, 34 साल की रिहाना कौसर और 29 साल की सोबिया कमर ने मौत की धमकी की परवाह न करते हुए कानूनी रूप से लेस्बियन मैरिज की है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लीड्स के रजिस्ट्री ऑफिस में कानूनी रूप से दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।

पाकिस्तान में समलैंगिक संबंध गैरकानूनी है इसलिए दोनों ने ब्रिटेन में राजनीतिक शरण देने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


इस समलैंगिक जोड़े के रिश्तेदारों ने इस बारे में बताया कि बर्मिंघम में पढ़ी दोनों लड़कियों को ब्रिटेन और पाकिस्तान से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लड़कियों ने शादी करते वक्त रजिस्ट्रार को बताया कि तीन साल पहले पढ़ाई के दौरान वे मिलीं थी। पाकिस्तान से स्टूडेंट्स वीजा पर पढ़ने वे ब्रिटेन आई थीं। दोनों एक साल से योर्कशायर में साथ-साथ रह रही थीं।

कौसर ने इस बारे में कहा कि ब्रिटेन में समलैंगिकों को साथ रहने का अधिकार है। यह हमारा निजी फैसला है और किसी और को हमारे निजी जीवन में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।

पाकिस्तानी कानून के अनुसार समलैंगिक सेक्स गैरकानूनी है। समलैंगिकों के साथ भेदभाव या जुल्म को रोकने के लिए भी वहां कोई कानून नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed