फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistani fan teasing BCCI

‘मौका-मौका’ कहकर BCCI को चिढ़ा रहा पाक

Sun, 29 Mar 2015 08:45 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
pakistani fan teasing BCCI

विश्व कप के दौरान हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक की जुबान पर चढ़ चुका ‘मौका-मौका’ विज्ञापन अब बीसीसीआई के गले की फांस बन गया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के समर्थक इस विज्ञापन के जुमले का इस्तेमाल बीसीसीआई को चिढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक विश्व कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की करारी हार के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ऑफिस में इस तरह के दो सौ ज्यादा फोन आ चुके हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक कि पाक और बांग्लादेश से लोग बोर्ड की ऑफिस में फोन करते हैं और मौका-मौका कहकर चिढ़ाते हैं। एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने फोन किया और कहा, मौका-मौका! क्या हुआ मौके का?
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारी थी और शुक्रवार शाम चार बजे से इस तरह के फोन आने का सिलसिला शुरू हुआ। आखिर में तंग आकर फोन का कनेक्शन हटाना पड़ा।

पाक और बांग्लादेश के सैकड़ों लोगों ने फोन कर चिढ़ाया

pakistani fan teasing BCCI

बाद में जब टेलीफोन कंपनी को ये नंबर ट्रेस करने के लिए कहा गया, तो मालूम हुआ कि ज्यादातर फोन बांग्लादेश से आ रहे थे और बाकी पाकिस्तान से। दरअसल बीसीसीआई की वेबसाइट पर पर पूछताछ के लिए कुछ नंबर दिए गए हैं।

आमतौर पर लोग मैचों के शेड्यूल या टिकटों के बारे में पूछताछ के लिए फोन करते हैं, मगर ऐसा पहली बार हुआ जब देश के बाहर से मजे लेने के लिए फोन आए।

बताते चलें कि विश्व कप की शुरुआत से ही लोकप्रिय हुए इस विज्ञापन में एक पाकिस्तानी फैन शिद्दत से इंतजार कर रहा है कि कब पाक टीम विश्व कप में टीम इंडिया को हराती है।

मगर ऐसा हो नहीं पाता और सालों से बचाकर रखे पटाखे वह फोड़ नहीं पाता है। यह विज्ञापन आगे के अन्य मैचों में भी अलग-अलग तरीके से चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed