{"_id":"43188ccca09de97292dc42fc3082ef37","slug":"pakistani-doctors-migrated-to-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी डॉक्टरों ने मांगी मोदी के गुजरात में पनाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाकिस्तानी डॉक्टरों ने मांगी मोदी के गुजरात में पनाह
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकवाद के बढ़ते खतरे और अल्पसंख्यकों को लेकर ढुलमुल रवैये की वजह से पिछले साल वहां के 20 डॉक्टर गुजरात में पलायन कर गए।
विज्ञापन
यह मेडिकल प्रोफेशनल का इतनी बड़ी तादाद में गुजरात में आने का पहला मामला है। इससे पहले कारगिल युद्ध के बाद नौ और 1970 में आठ डॉक्टर पाकिस्तान से गुजरात आकर बस गए थे। इस साल यह आंकड़ा पार हो सकता है।
विज्ञापन
पिछले चार दशकों में पाकिस्तान से 64 डॉक्टर गुजरात में आ बसे हैं, जिनमें से ज्यादातर सिंध प्रांत से हैं। इन डॉक्टरों ने गुजरात मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी कराया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है ऐसे डॉक्टर जो पाकिस्तान से आकर गुजरात में बसे हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, उनकी तादाद और ज्यादा हो सकती है।
इनमें से ज्यादातर डॉक्टरों ने अपनी एमबीबीएस की डिग्री सिंध यूनिवर्सिटी से पूरी की है। ये डॉक्टर वहां अपनी प्रैक्टिस छोड़कर गुजरात भाग आए हैं, क्योंकि पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के खतरे ने उनकी नाक में दम कर दिया था।