फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistani balloons again enters in Indian terretory

भारतीय सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी गुब्बारा

Sat, 27 Feb 2016 09:13 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
Pakistani balloons again enters in Indian terretory

भारत की सीमा में एकबार फिर पाकिस्तानी गुब्बारे घुसने का मामला सामने आया है। राजस्थान के जालोर जिले में स्थित सांचौर के काछेला-बगछड़ी गांव में शुक्रवार को पाकिस्तान से  गुब्बारे उड़ कर आए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन गुब्बारों पर पाक में हो रहे किसी टूर्नामेंट का नाम लिखा हुआ था। इससे पुलिस यह मान रही है कि गुब्बारे किसी कार्यक्रम में उड़ाए गए होंगे, जो हवा के साथ भारतीय सीमा में आ गए होंगे। हालांकि एहतियातन पुलिस ने सेना को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को काछेला-बगछड़ी गांव के एक खेत में आसमान से गुब्बारे गिरे। इन गुब्बारों को लेकर सनसनी फैल गई। कुछ गुब्बारों के फूटने की आवाज से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच

Pakistani balloons again enters in Indian terretory
पुलिस को मौके से जो गुब्बारे मिले हैं, जांच कर उन्हें थाने में रख दिया गया है। गुब्बारों पर ‘फर्स्ट इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स गैलेक्सी पाकिस्तान मरीन एकेडमी क्लोजिंग सेरेमनी’ लिखा हुआ है।

पुलिस ने सारी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। काछेला-बगछड़ी गांव से पाकिस्तानी सीमा 70 किलोमीटर की दूरी पर है।

बता दें कि जनवरी में भी पाकिस्तानी की तरफ से भारतीय सीमा में गुब्बारे पहुंचे थे, जिन्हें जोधपुर से उड़े लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई ने हवा में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed