फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistani action against india in national assembly.

गोलीबारी के बाद 'सीनाजोरी' पर उतरा पाकिस्तान

Sat, 25 Oct 2014 12:03 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Sat, 25 Oct 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
pakistani action against india in national assembly.

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पिछले कुछ महीनों से भारतीय लोगों और सेनाओं की चौकियों को निशाना बनाकर लगातार गोलीबारी कर रहा पाकिस्तान अब सीनाजोरी पर उतर आया है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने बृहस्पतिवार को भारत के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें भारत पर सीमा पर अकारण और अंधाधुंध गोलीबारी का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


साथ ही इसमें नवाज शरीफ सरकार से कश्मीर मसले के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र के दखल की अपील करने को कहा गया है। यह प्रस्ताव विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने पेश किया।
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है कि राष्ट्रीय असेंबली नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारत की ओर से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन की निंदा करती है। साथ ही इसमें कहा गया है कि भारत के अकारण और अंधाधुंध गोलीबारी के चलते जानमाल का नुकसान उठाना पड़ा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि 13 सितंबर से हो रही गोलीबारी में 13 पाकिस्तानी मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक ने भारत पर लगाए आरोप पर आरोप

pakistani action against india in national assembly.

प्रस्ताव में नवाज शरीफ सरकार से कहा गया है कि वह भारत के साथ द्विपक्षीय संवाद करने के साथ ही कश्मीर मसले को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने उठाए। साथ ही कश्मीर की जनता की इच्छा के मुताबिक इस विवाद के समाधान में उनसे दखल देने की भी अपील करे। नेशनल असेंबली ने भारत के अधीन रह रहे कश्मीरी लोगों की दुर्दशा पर भी अपनी चिंता जाहिर की। इससे पहले बुधवार को पंजाब विधानसभा में भी ऐसा ही प्रस्ताव पारित किया गया था।

पाक ने भारत पर यह भी आरोप लगाया कि वह गोलीबारी की आड़ में आईबी के 500 मीटर के दायरे में बंकरों का निर्माण कर रहा है। विदेश विभाग की प्रवक्ता ने कहा कि बंकर का निर्माण नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच 2010 में हुए समझौता का उल्लंघन है। पाकिस्तान इन बंकरों के निर्माण को कभी अपनी अनुमति नहीं देगा।

हर कार्रवाई का जवाब देने में पाक सेना सक्षम
पाकिस्तानी सेना हर कार्रवाई का जवाब देने में सक्षम है। यदि भारत को यह लगता है कि पाकिस्तान के अंदरूनी मसलों का वह अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकता है तो वह गलती कर रहा है। भारत को पाकिस्तान की शांति की पहल को हमारी कमजोरी नहीं समझना चाहिए...हम मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।
ख्वाजा आसिफ, पाक रक्षा मंत्री

अपनी हरकतों से बाज आए पाकिस्तान
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है। हमारी ओर से कभी भी सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया गया। पाकिस्तान ने दिवाली पर भी नागरिकों को निशाना बनाकर फायरिंग की जोकि शर्मनाक है। पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए और सीजफायर के उल्लंघन को बंद कर देना चाहिए। हमारी सेना पाक की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed