{"_id":"417288dc-244d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-will-not-be-allowed-to-play-in-maharastra-says-bal-thakare","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को महाराष्ट्र में खेलने नहीं देंगे: ठाकरे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक को महाराष्ट्र में खेलने नहीं देंगे: ठाकरे
मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Nov 2012 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को महाराष्ट्र की भूमि पर नहीं खेलने दिया जाएगा। उन्होंने बृहस्पतिवार को पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा है कि यह तो अच्छा हुआ कि पाकिस्तानियों के साथ जिन स्थानों पर मैच खेला जाएगा, उनमें कोई महाराष्ट्र में नहीं है।
विज्ञापन
ठाकरे ने लिखा है, ‘पाकिस्तानियों से क्रिकेट का धर्मयुद्ध होगा। खेले जाने वाले शहरों में भी पाकिस्तानियों ने आतंकवादी हमले तो किए ही हैं और दिल्ली में तो संसद की पीठ पर भी पाकिस्तानियों ने ही खंजर घोंपी है। हम अपने फैसले पर अडिग हैं कि पाकिस्तानियों को किसी भी हाल में महाराष्ट्र की पवित्र भूमि पर कदम नहीं रखने देंगे। एक सुनील गावस्कर और कपिल देव को छोड़ दें तो एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं हुआ जो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट न खेलने का खुल्लमखुल्ला ऐलान करने की हिम्मत दिखाए।’
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि हमें तो इस बात पर शर्म आती है कि महाराष्ट्र का होकर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे इस तरह का फैसला लेते हैं। गृह मंत्री की शपथ लेने के बाद शिंदे बड़बड़ाए थे कि ऐसा काम करके दिखाऊंगा कि पूरा देश मेरी पीठ थपथपाएगा। सुशील कुमार यह कैसी पीठ ठुकवा रहे हो।
विज्ञापन