नौ दिन में पाक ने तीसरी बार तोड़ा सीज फायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। शनिवार को जिला पुंछ के साब्जियां सब सेक्टर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश के बाद देर रात करीब साढ़े 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर में नियंत्रण रेखा से सटीं भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक करीब पौने एक बजे तक पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी रही। इस दौरान ग्रेनेड भी दागे गए। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
उल्लेखनीय है कि बीते नौ दिनों में पाकिस्तान की ओर से तीसरी बार सीज फायर उल्लंघन किया गया है।
भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब
इससे पहले पाकिस्तानी सेना की ओर से 25 अप्रैल को जिला पुंछ में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और 28 अप्रैल को राजौरी के केरी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।
उच्च पदस्थ सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना द्वारा आठ से दस आतंकियों के एक दल को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की मंशा से फायरिंग की गई थी। इस दल में शामिल आतंकी तारबंदी के बेहद करीब आ गए थे।
पर जवानों की सतर्कता के चलते घुसपैठियों को उलटे पांव भागना पड़ा। सेना की ओर से भी फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाने का दावा किया है।