फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan spy Ijaz 6 day remand.

6 दिन की रिमांड पर इजाज, कई दुश्मन होंगे बेनकाब

Wed, 02 Dec 2015 04:18 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 04:18 AM IST
विज्ञापन
pakistan spy Ijaz 6 day remand.

पाक जासूस इजाज छह दिन के रिमांड पर देश के कई दुश्मनों का चेहरा बेनकाब कर सकता है। उसके साथियों का कहां तक नेटवर्क फैला है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस समेत कई जांच एजेंसियां इजाज से पूछताछ करेंगी। आतंकियों की जड़ खंगालने के लिए पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है।

विज्ञापन


मेरठ में पाक जासूस के पकड़े जाने की सूचना देशभर में आग की तरफ फैली। जासूस कहां-कहां पर गया और उसने देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी क्या भेजीं। यह जानने के लिए देशभर की जांच एजेंसियों जुटी हैं।
विज्ञापन


जासूस इजाज का छह दिन का रिमांड मंजूर हो गया, इसकी जानकारी लगने पर सुरक्षा में जुड़ी देश भर की जांच एजेंसियों ने सदर पुलिस से संपर्क साधा है।

28 लोगों का नाम ले चुका है पाकिस्तान जासूस

pakistan spy Ijaz 6 day remand.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ की पूछताछ में जासूस ने 28 ऐसे लोगों के नाम बताए थे, जोकि उसके नापाक मिशन को पूरा कराने में उसकी मदद कर रहे थे।

कलकत्ता के इरशाद, इरफाक, जहांगीर और इरशाद के बेटे अशफाक को नामजद किया था। जिसमें तीन आरोपी जेल भेजे गए। देशभर की जांच एजेंसियों की नजर जासूस के रिमांड पर टिकी हुई थी।

जांच एजेंसियों का कहना है कि रिमांड पर जासूस देशभर के दुश्मनों का चेहरा बेनकाब करेगा। जिन 28 लोगों के नाम जासूस ने एसटीएफ को बताए हैं, उनका रिकॉर्ड खंगालने की कोशिश की जाएगी।

जासूस को कोलकाता, बरेली समेत कई जगहों पर पुलिस लेकर जा सकती है। जहां से पुलिस उसके साथियों के खिलाफ सुबूत जुटाएगी। और उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है।

पुराने जासूसों का रिकॉर्ड खंगाला

pakistan spy Ijaz 6 day remand.

जासूस की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने पूर्व में पकड़े जासूसों का रिकॉर्ड खंगाला है। हाल के कुछ दिनों में अलग-अलग जगहों से छह जासूस पकड़े गए हैं।

जिसमें मेरठ में पकड़ा गया जासूस इजाज सबसे ज्यादा शातिर है। तीन साल में इजाज ने कई जगहों की गोपनीय जानकारी जुटाकर पाकिस्तान भेजी हैं।

अलीगढ़ के छात्रों से होगी पूछताछ
जासूस को लेकर पुलिस अलीगढ़ जा सकती है। जहां पर आठ संदिग्ध छात्रों से पूछताछ करेगी। पुलिस ने बताया कि छात्रों के संपर्क में जासूस इजाज था। जिसका रिकॉर्ड जासूस की पेन ड्राइव में है। आरोपी ने उक्त छात्रों को केवल दोस्त बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed