फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan sought voice samples and finger prints of militants

पाक ने भारत से मांगे आतंकियों के वॉयस सैंपल और फिंगर प्रिंट

Wed, 13 Jan 2016 08:36 AM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
Pakistan sought voice samples and finger prints of militants

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की कड़ी चेतावनी के एक दिन बाद मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विदेश सचिव स्तर की वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। गृहमंत्री के मुताबिक पाकिस्तान को थोड़ा वक्त और दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


वार्ता को लेकर अनिश्चितता के व्याप्त माहौल में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने पठानकोट आतंकी हमले के मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।

पाकिस्तान पर अविश्वास करने की अभी कोई वजह नहीं है। लिहाजा किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहिए। अगर पाकिस्तान कार्रवाई नहीं करता है तो हम अपने स्तर पर जवाब देंगे।

विज्ञापन

वॉयस सैंपल, फिंगर प्रिंट मांगे

Pakistan sought voice samples and finger prints of militants

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सुबूत दिए गए हैं। अभी पाकिस्तान की कार्रवाई में दखल देने का कोई कारण नहीं है। हमले के बाद प्रधानमंत्री आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है, जिस पर पाकिस्तान की एजेंसियों ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

उधर, विदेश मंत्रालय ने भी अगले 48 घंटे में पाक की ओर से किसी ठोस कार्रवाई की उम्मीद का संकेत दिया है। गौरतलब है कि भारत की ओर से आतंकियों के हैंडलर्स के दिए गए फोन नंबर को पाकिस्तान सबूत के तौर पर नहीं मान रहा है। पाकिस्तान के मुताबिक उन नंबरों का पंजीकरण पाकिस्तान में नहीं हुआ है।

मंगलवार को पाकिस्तान ने आतंकियों के वॉयस सैंपल, फिंगर प्रिंट समेत एनआईए की अब तक की जांच में मिले ठोस सबूतों की मांग की है। उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस बार सबूत डोजियर के तौर पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed