फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan should act against pathankot attack america said

पठानकोट के दोषियों पर कार्रवाई करो, अमेरिका की पाक से दो टूक

Sat, 09 Jan 2016 05:04 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
pakistan should act against pathankot attack america said

पंजाब के पठानकोट हमले में पाक की भूमिका को लेकर अमेरिका ने अब पाक पर आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अमेरिका ने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि पाकिस्तान बिना किसी भेदभाव के आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर पठानकोट हमले के मास्टरमांइड का पता लगाए।
विज्ञापन


अमेरिका के गृह विभाग के अधिकारी ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान को पठानकोट हमले में कार्रवाई को लेकर कोई बहानेबाजी नहीं करनी चाहिए जैसा कि मुंबई आतंकवादी हमले में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका गृह विभाग के अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान ने सार्वजनिक तौर पर यह बयान दिया है कि वे पठानकोट हमले को लेकर उच्च स्तरीय जांच कर रहे हैं और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं पाक के इस बयान पर अमेरिकी गृह विभाग के अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका पाक की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

पाक‌ पर अमेरिका की बनी है नजर

pakistan should act against pathankot attack america said

अमेरिका ने कहा है कि यह सही वक्त है जब असैन्य सरकार को अपनी ओर से कार्रवाई करनी चाहिए, अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि पाक आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेगा।

अधिकारी ने कहा कि 'अमेरिका हर मसले पर पाकिस्तान से सहमत नहीं है, हम जानते हैं कि यह चुनौतीपूर्ण समय है, हम पाकिस्तान पर नजर बनाए हुए हैं कि वह अपने बयानों का कैसे पालन करता है।'

अमेरिका ने साफ कहा कि अगर पाक पठानकोट हमले में कार्रवाई नहीं करता है तो पाकिस्तान को आठ एफ -16 की बिक्री के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए लिए अमेरिकी सरकार को रिपब्लिकन कांग्रेस को मनाना संभव नहीं होगा।

भारत ने दिए थे सबूत

pakistan should act against pathankot attack america said

बता दें कि पठानकोट हमले पर अमेरिका के 20 से ज्यादा सांसदों ने खुले तौर पर भारत का समर्थन किया है। मालूम हो कि पठानकोट हमले में भारतीय खुफिया एजें‌सियों की जांच में सामने आया है कि पठानकोट एयरबेस में पर हमला करने आए सभी आतंकवादी पाकिस्तान से थे।

भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पठानकाट एयरबेस हमले में आईएसआई की भूमिका भी सामने आई है। भारत ने हमले में पाक की भूमिका लेकर उसे सबूत भी सौंपे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed