फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan's fear: India can make 2,000 nuke bombs

भारत की परमाणु क्षमता से डरा पाक, कहा 2000 बम की है ताकत

Fri, 11 Sep 2015 12:35 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's fear: India can make 2,000 nuke bombs

पाकिस्तान का आंकलन है कि भारत के पास 2,000 से अधिक परमाणु बम बनाने की सामग्री है। पाकिस्तान की नीतिगत योजना बनाने वाली शीर्ष इकाई नेशनल कमांड अथॉरिटी (एनसीए) ने उल्लेख किया है कि भारत की तेजी से बढ़ती न्यूक्लियर योजना और संघर्ष समाधान की प्रणाली के अभाव में क्षेत्र में नीतिगत स्थिरता प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार, यह परिस्थिति पाकिस्तान को ‘पूर्ण पहुंच वाली जवाबी क्षमता’ रखने के लिए बाध्य कर रहा है। बुधवार को हुई एनसीए की बैठक में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज शामिल हुए थे।

विज्ञापन

प्लूटोनियम का है पर्याप्त भंडार

Pakistan's fear: India can make 2,000 nuke bombs

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘अंतरराष्ट्रीय आकलनों के उलट पाकिस्तान का अपना आंकलन यह है कि भारत के पास पर्याप्त विध्वंसकारी सामग्री है। रिएक्टर और अस्त्र बनाने के लिए पर्याप्त प्लूटोनियम है जिससे 2,000 परमाणु बमों का निर्माण किया जा सकता है।’ इस साल इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटजिक स्टडीज द्वारा प्रकाशित एक लेख के हवाले से कहा गया है कि भारत के प्लूटोनियम भंडार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

एक पाकिस्तानी आकलन के अनुसार 2013 के अंत तक भारत ने पर्याप्त प्लूटोनियम का उत्पादन किया था। अस्त्र के लिए 0.8-1 टन और रिएक्टर के लिए 15 टन। प्लूटोनियम का यह परिमाण 2,000 परमाणु बम के निर्माण के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed