फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan's dual nature on terrorism, Hafiz sayeed's organisation will not ban

पाक ने दिखाया असली रंग, भारत हो जाए सावधान!

Sat, 19 Dec 2015 01:08 PM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's dual nature on terrorism, Hafiz sayeed's organisation will not ban

आतंकियों पर पाबंदी के मामले में पाकिस्तान का दोहरा रवैया एक बार फिर सामने आया है। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात उद दावा को पाकिस्तान में बैन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


पाक के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को संसद में यह जानकारी दी। पाक के गृह मंत्रालय ने कहा है कि आतंकी संगठनों की प्रतिबंधित सूची में पाक में संचालित हो रहे 61 आतंकी संगठनों का नाम है, मगर उसमें हाफिज के संगठन जमात उद दावा के नाम को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि मंत्रालय ने यह जरूर कहा है कि जमात की गतिविधियों पर अभी निगाह रखी जा रही है। जबकि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने जमात उद दावा को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। अमेरिका ने हाफिज के सिर पर एक करोड़ का इनाम रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई आतंकी संगठन शामिल

Pakistan's dual nature on terrorism, Hafiz sayeed's organisation will not ban

गृह मंत्रालय में आंतरिक राज्य मंत्री बालीघुर रहमान ने संसद के उच्च सदन सीनेट में 61 आतंकी संगठनों की सूची पेश की। उन्होंने कहा, ‘जमात उद दावा को प्रतिबंधित सूची में नहीं रखा गया है, क्योंकि उस पर अभी निगाह रखी जा रही है।’

प्रतिबंधित सूची में इस्लामिक स्टेट, लश्कर-ए-ताइबा, लश्कर-ए-झांगवी, सिपाह-ए-मुहम्मद पाकिस्तान, जैश-ए-मुहम्मद और सिपाह-ए-साहबा जैसे आतंकी संगठनों समेत बलूच अलगाववादियों बलूचिस्तान रिपब्लिकन आर्मी और लश्कर बलूचिस्तान के नाम हैं। हालांकि, देश में प्रतिबंधित हथियारों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से बातचीत शुरू हुई जिसको लेकर विपक्ष ने नरेंद्र मोदी सरकार के काम काज के रवैये पर भी सवाल उठाया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दोनों देशों के बातचीत को एक सकारात्मक पहल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed