{"_id":"377b58ac6bd6792421f5183c26ad0d0c","slug":"pakistan-release-36-indian-prisoners-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की पहल, 36 भारतीयों को किया रिहा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाकिस्तान की पहल, 36 भारतीयों को किया रिहा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Nov 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने कराची की जिला जेल मालीर में बंद 36 भारतीयों को रिहा कर दिया है। कराची जेल में बंद 36 भारतीयों की रिहाई भारत-पाकिस्तान संबंधों को नया मोड़ दे सकती है। पाकिस्तान ने ऐसा फैसला तब किया है जब उसने जब गुरूवार को ही 18वें सार्क सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
चैरिटी के प्रवक्ता अनवर काजमी ने बताया कि रिहा किए गए बंदियों में 36 मछुआरे और चार अन्य हैं। काजमी ने कहा कि हमारा संगठन रिहा किए गए प्रत्येक बंदी को उनके परिवारों के लिए कपड़े के पैकेट और दस-दस हजार रूपये दे रहा है और उन्हें वाघा सीमा तक पहुंचाने के लिए परिवहन उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
सरकार ने अब तक रिहाई पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह एक सद्भावना है और भारतीयों को मानवीय आधार पर छोड़ा गया है। अधिकारी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मई में भारत गए थे तो हमने 151 बंदियों को रिहा किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत को भी पाकिस्तानी बंदियों और मछुआरों को छोड़ देना चाहिए। भारत और पाकिस्तान अचिन्हित जल सीमा में घुसने पर अक्सर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं।