फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan reaction after Indo-Pak secretary level talks called off

पाक ने कहा, कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं

Wed, 20 Aug 2014 08:02 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistan reaction after Indo-Pak secretary level talks called off

पाकिस्तान ने भारत के विदेश सचिव वार्ता रद्द किए जाने पर मंगलवार को सख्त प्रतिक्रिया जताई। उसका कहना है कि वह नई दिल्ली के अधीन नहीं है और कश्मीर विवाद में वह वैधानिक पक्ष है।

विज्ञापन


कश्मीर को भारत का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए पाकिस्तानी विदेश विभाग की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा कि पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत के आंतरिक मामलों में कोई दखलंदाजी नहीं की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब मात्र बहाने हैं। यह पहली बार नहीं है जब हुर्रियत नेताओं के साथ मुलाकात की है। यह सब दशकों से चलता आ रहा है। वह भारतीय विदेश सचिव सुजाता सिंह के बासित को कही गई बात का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत या अलगाववादियों में से एक को चुनें

Pakistan reaction after Indo-Pak secretary level talks called off

सिंह ने बासित से बातचीत के लिए भारत या कश्मीरी अलगाववादियों में से एक को चुनने को कहा था। पाक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने भारत के अंदरूनी मामलों में कोई दखल नहीं दिया है। पाकिस्तान भारत के अधीन नहीं है।

हम एक संप्रभु राष्ट्र हैं और जम्मू-कश्मीर विवाद में उचित पक्ष भी। भारत स्थित दूतावास में तैनात रह चुकीं असलम ने जोर देकर कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। यह विवादित क्षेत्र है।

इस संदर्भ में कई संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव हैं। भारत के विदेश सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द करने के कदम को पाकिस्तान ने दोनों देशों के संबंधों के लिए झटका करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed