फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan probe into shehzad-dilshan religious chat

दिलशान को मुस्लिम बनने के लिए उकसाया!

Thu, 04 Sep 2014 03:27 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
pakistan probe into shehzad-dilshan religious chat

धर्मांतरण को लेकर आ रही खबरों के बीच एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद पर आरोप लगा है कि उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान को इस्लाम धर्म कबूलने के लिए उकसाया।

विज्ञापन


बीते शनिवार को श्रीलंका के दंबुला में पाकिस्तान और श्रीलंकाई टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। मैच खत्म होने के बाद पवेलियन लौटते समय दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया है कि शहजाद दिलशान से कह रहे हैं, 'अगर आप मुसलमान नहीं हैं और इस्लाम को अपना लेते हैं तो चाहे आप अपनी जिंदगी में कुछ भी काम करें, आप सीधे जन्नत में जाएंगे।' वीडियो में शहजाद के बोलने के बाद दिलशान की आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया बातचीत को वीडियो

pakistan probe into shehzad-dilshan religious chat

इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शहजाद को बुधवार को लाहौर स्थित कार्यालय बुलाकर उनसे इस मामले पर जवाब मांगा।

शहजाद ने अपने जवाब में बोर्ड को बताया कि यह उनकी और दिलशान की निजी बातचीत थी। इससे ज्यादा कुछ नहीं। इस वीडियो को श्रीलंकाई अखबार एशियन मिरर ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। वीडियो टेन स्पोर्ट्स का है।

मामले की जांच कर रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी आगा अकबर ने बताया, 'इस मामले में श्रीलंकाई क्रिकेट अधिकारियों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि दिलशान की मां बौद्ध हैं और उनके पिता मुस्लिम हैं। उनका नाम पहले तुवान मौहम्मद दिलशान था। 1999 में जब उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला तो उन्होंने अपना तिलकरत्ने दिलशान रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed