{"_id":"d3a76a9408f0d159c63f2d4ca4cd0c83","slug":"pakistan-navy-kills-indian-fisherman-off-gujarat-coast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक नेवी ने भारतीय मछुआरे को मारी गोली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक नेवी ने भारतीय मछुआरे को मारी गोली
Updated Fri, 18 Sep 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की एक और नापाक हरकत सामने आई है। अरब सागर में पाक नेवी ने भारतीय मछुआरों की नाव का निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शुक्रवार को पाकिस्तानी नेवी ने दो भारतीय नावों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें एक मछु्आरे की मौत हो गई। मारे गए मछुआरे की पहचान भट्टी इकबाल अब्दुल के नाम से हुई है। फिलहाल भारतीय कोस्ट गार्ड ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
हमले के बारे में हुई प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके बारे में आईजी कोस्ट गार्ड वीएसआर मुर्ति ने बताया कि एक बड़े जहाज ने भारतीय मछुआरों की नाव पर 5-6 राउंड गोलियां चलाई। फिलहाल उस जहाज की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि उस पर ना कोई निशान था और नहीं किसी देश का झंडा।
विज्ञापन