बाप ने माना नावेद मेरा बेटा, पाक फिर बेनकाब
जम्मू के उधमपुर में हुए आतंकी हमले में पकड़े गए जिंदा आतंकी नावेद पर पाकिस्तान की तरफ से बोला जा रहा झूठ बेनकाब हो गया। नावेद के पिता ने स्वीकार किया है वो उसका बेटा है।
हिदुंस्तान टाइम्स की फोन पर हुई बातचीत ने नावेद के पिता ने स्वीकार किया है कि नावेद उसका बेटा है। नावेद के पिता ने फोन पर हुई बातचीत मैं स्वीकार किया कि दुर्भाग्यपूर्ण है मैं उसका बाप हूं। हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी खबर में बताया कि नावेद के पिता ने करीब 80 सेंकेड तक बातचीत की। उसके बात उनका फोन कट गया।
मोहम्मद याकूब ने कहा कि लश्कर-ए-तोएबा और फौज के लोग उसके पीछे पड़े हुए हैं। वो उसे और उसके परिवार को मार डालेंगे। उन्होंने बताया कि लश्कर इस समय हमारे पीछे पड़ा हुआ है। वो चाहते है कि हम मर जाएं और जिंदा न पकड़े जाएं। लश्कर-ए-तोएबा वही आतंकी समूह है जिस पर मुबंई में वर्ष 2008 में आतंकी हमले करने का आरोप है।
गांव वालों ने नावेद को पकड़ लिया
यह फोन याकूब को 1.22 बजे दिन में किया गया था। 80 सेंकेड बात होने के बाद फोन कट गया। गौरतलब है कि उधमपुर में आतंकी हमले के बाद गांव वालों ने नावेद को पकड़ लिया था। नावेद भारत उस्मान खान के नाम से आया था। उसने बताया कि वो हिंदुओं को मारने पाकिस्तान से भारत आया है।
पाकिस्तान के पत्रकारों को भी फैसलाबाद स्थित गुलाम मोहम्मद क्षेत्र में जाने से रोक दिया गया है। नावेद ने जो पता बताया है उसके मुताबिक वो इसी जगह का रहना वाला है। पाकिस्तान का कहना है कि नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के मुताबिक नावेद पाकिस्तान का रहने वाला नहीं है।
इससे पहले अजमल कसाब के पाकिस्तानी होने की पुष्टि भी पाकिस्तानी मीडिया के जियो चैनल ने की थी। जियो चैनल के दो पत्रकार खुफिया कैमरा लगाकर कसाब के पिता से बातचीत करके आए थे जिसमे उसके पिता ने कुबूल किया था कि कसाब उन्हीं का बेटा है। पाकिस्तान ने पहले कसाब को भी पाकिस्तान का नागरिक मानने से मना कर दिया था।