फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan lost to 800 Indian boats

पाकिस्तान ने गायब की भारत की 800 नौकाएं

Fri, 13 Mar 2015 11:32 PM IST
एजेंसी/गांधीनगर
एजेंसी/गांधीनगर Updated Fri, 13 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pakistan lost to 800 Indian boats

गुजरात सरकार ने शुक्रवार को स्वीकार किया पाकिस्तान द्वारा बीते समय में पकड़ी गईं 801 नौकाओं का पता लगाना असंभव है और उन्हें वापस लाने की कोई उम्मीद नहीं है। ये नौकाएं मछली पकड़ने वाली थीं।

विज्ञापन


यह जानकारी तब सामने आई जब चालू बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायक पुंजा वंश ने विधानसभा में यह मसला सामने रखा कि गुजरात तट के आसपास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) से दूर पकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) द्वारा पकड़े गए भारतीय मछुआरों का क्या हुआ?
विज्ञापन


एमएसए ने 5 मार्च को आईएमबीएल के निकट 46 मछुआरों सहित आठ नौकाएं जब्त की थीं और उन्हें कराची ले गए थे। वंश ने यह मसला ‘सार्वजनिक महत्व के जरूरी मामले’ के तहत उठाया और गुजरात के कृषि और मछलीपालन मंत्री बाबू बोखिरिया से जवाब मांगा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने जवाब में बोखिरिया ने विधानसभा में कहा कि 344 भारतीय मछुआरे अब भी पाकिस्तान में बंदी हैं। उन्होंने कहा कि 636 नौकाएं भी पाकिस्तान के कब्जे में हैं, जिनमें से 57 नौकाएं प्रधानमंत्री और राज्य सरकार के प्रयासों से अब वापस लाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed