{"_id":"f6864ac15025ff0764e18ea9b78f6700","slug":"pakistan-is-a-global-problem-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक समस्या है पाकिस्तान: अरुण जेटली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वैश्विक समस्या है पाकिस्तान: अरुण जेटली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Oct 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान को वैश्विक समस्या करार देते हुए रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत अशांत पड़ोसियों से घिरा हुआ है और सुरक्षा एक जटिल मुद्दा बना गया है।
विज्ञापन
सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडारों के कांफ्रेंस में जेटली ने कहा कि सैन्य खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी जोकि कुछ विवादों के चलते धीमी पड़ चुकी है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में तेजी लाने के लिए सशस्त्र बलों के लिए खरीद का फैसला लेने वाली उच्च स्तरीय संस्था रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) के साथ हर महीने कम से कम एक बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षमता निर्माण की जरूरत है और भारत के सभी सशस्त्र बलों में प्रतिरोधक क्षमता का होना आवश्यक है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, जेटली ने कहा कि भारत अपने अशांत पड़ोसियों के बीच रह रहा है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को वैश्विक समस्या करार दिया। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा जारी सीजफायर उल्लंघन का सेना और बीएसएफ द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की सराहना भी की।