फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan increasing his nuclear weapons

भारत को पीछे छोड़ तीसरी सबसे बड़ी ताकत बन जाएगा पाकिस्तान

Sat, 29 Aug 2015 09:27 AM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
pakistan increasing his nuclear weapons

आतंकी गतिविधियों का केंद्र बना पाकिस्तान आतंक पर लगाम कसने के बजाय परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने में लगा है। अमेरिका से जारी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


अमेरिका की दो शोध संस्थाओं का कहना है कि अगले एक दशक में पाकिस्तान के पास 350 परमाणु हथियार हो जाएंगे, जो दुनिया में अमेरिका और रूस के बाद तीसरा बड़ा परमाणु जखीरा होगा।
विज्ञापन


दो जाने माने विद्वान टॉम डॉल्टन और मिशेल क्रेपन ने 48 पेजों की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 10 वर्ष में पाकिस्तान के पास न केवल भारत की तुलना में दोगुने परमाणु हथियार होंगे बल्कि उसके पास ब्रिटेन, चीन और फ्रांस से भी अधिक हथियार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल अपने जखीरे में 20 परमाणु हथियार जोड़ रहा पाक

pakistan increasing his nuclear weapons

रिपोर्ट के मुताबिक परमाणु शक्ति के रूप में भारत के मजूबत होने के बाद से पाकिस्तान डरा हुआ है और इसी डर के कारण हर साल अपने जखीरे में 20 परमाणु हथियार जोड़ रहा है।

वाशिंगटन पोस्ट ने इस रिपोर्ट को लेकर लिखा है कि आने वाले कुछ सालों में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा, क्योंकि उसके पास संवर्धित यूरेनियम का पर्याप्त भंडार है। इस यूरेनियम से पाकिस्तान जल्दी तैयार होने वाली परमाणु डिवाइस बना सकता है।

भारत के पास भी उच्च उपज वाले परमाणु हथियार बनाने के लिए प्लूटोनियम का बड़ा भंडार है लेकिन इसका बड़ा हिस्सा देश की घरेलू परमाणु ऊर्जा बनाने के लिए खर्च होता है।

भारत के लिए चिंता करने वाली बात ये है कि पाकिस्तान ने भारत की तरह अपनी तरफ से परमाणु हथियारों के 'पहले इस्तेमान ना करने' की कोई घोषणा नहीं की हुई है। पाकिस्तान के नेता अक्सर भारत को अपने परमाणु हथियारों की धौंस दिखाते भी रहते हैं।

भारतीय सेना के खिलाफ कर सकता है इस्तेमाल

pakistan increasing his nuclear weapons

अभी हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए स्तर की बातचीत रद्द होने के बाद पाक के एनएसए सरताज अजीज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि परमाणु हथियार रखने वाला पाकिस्तान जानता है कि उसे अपना बचाव कैसे करना है।

फिलहाल भारत के 100 परमाणु हथियारों के मुकाबले पाकिस्तान के पास 120 परमाणु हथियार होने का अनुमान है। पाकिस्तान ने हाल ही में प्लूटोनियम उपलब्ध कराने वाली अपनी खुशाब सैन्य सुविधा में चौथे रिएक्टर का निर्माण किया है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान कम उपज वाले सामरिक परमाणु हथियारों के निर्माण में लगा है, जिनका इस्तेमाल वो सीमा पर भारतीय सेना के साथ होने वाली झड़प के समय कर सकता है।

10 साल में पाक के पास होंगे 350 परमाणु हथियार

pakistan increasing his nuclear weapons

स्टिंसन सेंटर एंड द कार्नेगी इंडॉमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के लिए तैयार इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार बनाने की क्षमता उसकी तरफ से घोषित न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता से काफी अधिक है।

पाकिस्तान अगर अपनी क्षमता का इसी तरह विस्तार करता रहे और भारत को ध्यान में रखकर वह इस बारे में कोई नीतिगत बदलाव न करे तो उसके पास 10 साल में 350 परमाणु हथियार हो जाएंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की योजना न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता विफल होने पर भारत के साथ परमाणु युद्ध में किसी तरह से पिछड़ने की नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed